कौवाबाग अंडरपास खुला


     गोरखपुर:दो साल के इंतजार के बाद सोमवार को कौवा बाग अंडरपास आम जन के लिए खोल दिया गया। इसके खुलते ही वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई। अण्डरपास से यूं तो लोग बीते दो दिनों से आना-जाना कर रहे थे लेकिन सोमवार को शाम 4:45 बजे पूरी तरह से इसे खोल दिया गया।
इसके खुल जाने से जहां रेलकर्मियों और अधिकारियों में खुशी की लहर है वहीं सामान्य लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके खुल जाने से लोग निर्बाध रूप से एक तरफ से दूसरी तरफ आ-जा सकेंगे। इससे कालीमंदिर और मोहद्दीपुर ओवरब्रिज से ट्रैफिक को लोड कुछ हद तक हो जाएगा और जाम से कुछ राहत मिल जाएगी। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास