किसान को सीधे तौर पर कोई राहत नहीं मिली है- भुवनपति निराला
अखिल भारतीय उधोग ब्यापार मंडल के तहसील प्रभारी भुवनपति निराला ने कहा की बजट 2020
केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में मध्यम वर्ग को राहत मिली है आयकर की छूट की सीमा कुछ और बढ़ाई जा सकती थी परंतु खुदरा व्यापारी और किसान को सीधे तौर पर कोई राहत नहीं मिली है बहुराष्ट्रीय विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर नियंत्रण लगाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा कोई उपाय नहीं किया गया जीएसटी की दरों में कोई कमी नहीं की गई डीजल पेट्रोल को जीएसटी में शामिल करने का भी कोई निर्णय इस बजट में नहीं किया गया जैसी की उम्मीद की जा रही थी।एमएसएमई सेक्टर को कुछ राहत दी गई है परंतु आम आदमी की खरीदने की क्षमता बढ़े खर्च करने की ताकत बढ़े इसके लिए कोई विशेष प्रावधान सरकार द्वारा नहीं किया गया साथ ही साथ देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी और नौजवानों को कैसे रोजगार दिया जाए इस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। करदाताओं का सम्मान होगा यह कर देने वाले लोगों के लिए एक उत्साहजनक खबर हो सकती है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें