लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी

 

मुंबई, 05 फरवरी (वार्ता) वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर धातु, रियलटी और इंडस्ट्रीय समूहों में हुयी लिवाली और बजट के पास कल रिजर्व बैंक की मौद्रक नीति की घोषणा के मद्देनजर ब्याज दरों में कमी किये जाने की उम्मीद लगाये निवेशकों की लिवाली के बल पर बुधवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी का रूख बना रहा।
इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 353.28 अंक बढ़कर 41142.66 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एलएसई) का निफ्टी 110.60 अंक चढ़कर 12090.25 अंक पर रहा। छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर बना रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.35 प्रतिशत उठकर 15708.17 अंक पर अौर स्मॉलकैप 0.74 प्रतिशत चढ़कर 14653.51 अंक पर रहा।
बीएसई में अधिकांश समूहों में तेजी रही। इस दौरान धातु में 2.90 प्रतिशत और रियल्टी 2.56 प्रतिशत और इंडस्ट्रीयल 1.97 प्रतिशत की तेजी रही। बीएसई में कुल 2660 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1352 बढ़त में और 1116 गिरावट में रहे जबकि 197 में कोई बदलाव नहीं हुआ।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास