लखनऊ के गोमतीनगर में बालकनी से गिरने के कारण टीटीई की मृत्यु

 


लखनऊ, 09 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में बालकनी में बच्चे के साथ खेलते समय नीचे गिरने से टीटीई की मृत्यु हो गई ।
पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूल रुप से बलिया जिले के सहतवार निवासी अभिषेक सिंह चारबाग रेलवे स्टेशन पर टीटीई के पद पर तैनात था। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह गोमतीनगर विस्तार स्थित ग्रीन वुड अपार्टमेन्ट में अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ खेल रहे थे। अचानक संतुलन बिगडने के कारण अभिषेक सिंह बालकनी से नीचे गिर गया।
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे डा0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास