महापौर ने स्वचलित अग्निरोधी उपकरण सेंटर का किया उद्दघाटन


                गोरखपुर: आधुनिक अग्निरोधक उपकरण सेंटर *ऐलेक्स क्रिएशन एन्ड डवलपर्स* का उद्दघाटन मुख्य अतिथि महापौर सीताराम जायसवाल ने फीता काटकर किया।खोवा मंडी गली स्नप्लाज़ा होटल के सामने राधा कृष्ण ट्रेड सेंटर में आयोजित उद्दघाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप सभापति अजय राय,अदनान फर्रुख शाह“मिंया साहब”, ऐस्प्रा समूह के अतुल सर्राफ़, वरिष्ठ व्यापारी नेता सत्यप्रकाश सिंह मुन्ना उपस्थित रहे। उद्दघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुये महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि आगजनित घटनाएं दुनिया के सामने गम्भीर समस्या है,इसपर तत्काल काबू पाने के लिए विशेषज्ञ कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इन परिस्थितियों में ऐलेक्स क्रिएशन एन्ड डवलपर्स ने गोरखपुर में अत्याधुनिक व स्वचालित अग्निशमन उपकरणों को लॉन्च किया है जिसके माध्यम से अब घरेलू व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आग से पूर्णतया सुरक्षित रखा जा सकेगा। प्रतिष्ठान के संचालक अरुण सिंह ने बताया कि पूर्व में आगजनी वाले स्थानों व घरों में आग की तेज लपट व दमघोंटू धुआं से आग पर काबू पाने में काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता था,जिसमे काफी जन धन की हानि होने का खतरा बना रहता था। परंतु अब गोरखपुर में ऐसा अग्निरोधी उपकरण उपलब्ध होगा जो पूरी तरह से स्वचलित सेंसर पर आधारित होगा। आग लगने पर तुरन्त स्वचलित तरीके से त्वरित काबू पाने में सक्षम होगा और किसी भी संभावित ख़तरे व नुकसान को होने से रोक लेगा। श्री सिंह ने बताया कि उक्त उपकरण एक छोटे से कमरे से लेकर बड़े काम्प्लेक्स,माल,कारखाने आदि स्थानों पर उपयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर अभिषेक अग्रवाल,आनन्द मिश्रा, मिक्की वाजपेयी, मनोज गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,दीपक जायसवाल,अनिल टिबड़ेवाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास