पीलीभीत: चीता के हमले से बुर्जुग की मौत, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

पीलीभीत, 01 फरवरी (वार्ता)उत्तर प्रदेश मेें पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक चीता के हमले से एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों यहा बताया कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व रेंज से सटे गजरौला क्षेत्र के बैजूनगर गांव निवासी मूलचंद(70) जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने गांव से सटे जंगल की ओर जाने लगे। इस बीच रास्ते में उन्हें मूलचंद का शव मिल गया। शव को देखकर परिजनों व ग्रामीणों ने अंदाजा लगाया कि उसको चीता ने हमला करके मार डाला है। सूचना मिलते ही मौके वन विभाग की टीम पहुंची।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ एच राजामोहन ने बताया कि बैजूनगर के रहने वाले मूलचंद पुत्र चेतराम कल शुक्रवार से गायब था। जिनका शव जंगल के अंदर मिला है। उन्होंने लोगों के हवाले से बताया कि उनकी मौत चीता के हमले से हुई है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास