प्रतापगढ़ में शराबी ने बुजुर्ग मां की कर दी पीट-पीटकर हत्या
प्रतापगढ़, 03 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज क्षेत्र में एक शराबी ने अपनी बुजुर्ग मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सई सूबेदार का पुरवा निवासी मलखान पटेल शराब पीने का आदी है। उसने रविवार रात अपनी 70 वर्षीय मां प्रेमा देवी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
उन्होंने बताया कि प्रेमा देबी मलखान पटेल के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें