पृथ्वी और मयंक करेंगे ओपनिंग, राहुल को मध्यक्रम की जिम्मेदारी


हैमिल्टन, 04 फरवरी (वार्ता) भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में ऐतिहासिक कामयाबी हासिल करने के बाद सातवें आसमान पर है और उपकप्तान रोहित शर्मा के चोट के कारण शेष दौरे से बाहर हो जाने के बावजूद टीम इंडिया बुधवार से शुरु हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी अपना विजय रथ दौड़ाने के इरादे से उतरेगी।

रोहित चोट के कारण वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साफ तौर पर संकेत दे दिया है कि हैमिल्टन में होने वाले पहले वनडे में पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि टी-20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे ओपनर लोकेश राहुल को पांचवें नंबर पर उतारा जाएगा।
मयंक को चोटिल रोहित की जगह वनडे टीम में शामिल किया गया है और इस मैच से उन्हें अपना वनडे पदार्पण करने का मौका मिलेगा। पृथ्वी पहले ही चोटिल शिखर धवन की जगह वनडे टीम में शामिल कर लिए गए थे। यह लंबे समय बाद पहला मौका होगा जब रोहित और शिखर दोनों ही वनडे टीम में नहीं होंगे और एक नयी ओपनिंग जोड़ी भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करेगी।
कप्तान विराट ने मैच से एक दिन पहले कहा,“यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रोहित इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। क्रिकेट के सभी प्रारुप में वह पहली पसंद होते है और टीम में और जिस तरह से वह प्रदर्शन करते हैं उसका प्रभाव देखने को मिलता है।”
उन्होंने कहा,“पृथ्वी टीम में हैं और वह रोहित की जगह टीम में शामिल हुए मयंक के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। राहुल पांचवें नंबर पर खेलेंगे। हम चाहते हैं कि वह इस नंबर पर बल्लेबाजी करें और साथ ही विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभालें।”



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास