राजनाथ ने पांच देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ की बैठक
लखनऊ, 05 फरवरी (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां रक्षा प्रदर्शनी में शामिल होने लेने आये पांच देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रक्षा संबंधों के बारे में बात की।
श्री सिंह ने पांच दिन तक चलने वाली रक्षा प्रदर्शनी डेफ एक्सपो 2020 के पहले दिन ही संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्री मोहम्मद अल बोराडी, इंग्लैंड के जेम्स हिप्पी, मालदीव की मारिया अहमद दीदी, किर्गिस्तान के कर्नल ई टेरिडकबायेव और ओमान के सौद हरीब के साथ अलग-अलग बैठक की।
श्री सिंह ने अपने समकक्षों के साथ रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने तथा रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की। सभी ने रक्षा संबंधों में प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और नियमित चर्चा और सम्पर्क बढ़ाये जाने के उपायों पर जोर दिया।
मालदीव की रक्षा मंत्री ने चीन में कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान से उनके नागरिकों को भारत लाये जाने पर आभार व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें