सहारनपुर सड़क हादसे में जन्मदिन पर केक लेने जा रहे मामा-भांजे की मृत्यु
सहारनपुर 03 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद कोतवाली क्षेत्र में जन्मदिन पर केक लेने जा रहे बाइक सवार युवक और उसके मामा की देर शाम सड़क हादसे में मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रणखंडी निवासी 35 वर्षीय पप्पू अपने भतीजे के जन्मदिन पर 24 वर्षीय भांजे अंकित के साथ केक लेने देवबंद कस्बा गये थे। उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे बाइक पर जब केक लेकर वापस गांव लौट रहे थे तो देवबंद-रणखंडी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी,जिससे दोनों की मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे की खबर से जन्मदिन की खुशी मातम में बदल गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें