सोना 600 रुपये चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा

नयी दिल्ली 02 फरवरी (वार्ता) विदेशों में पीली धातु में रही तेजी का असर पिछले सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार पर भी देखा गया और सोना 600 रुपये की साप्ताहिक बढ़त में 42,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया।
यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब स्थानीय बाजार में पीली धातु की चमक बढ़ी है। वहीं, विदेशी बाजारों में चाँदी में नरमी से स्थानीय बाजार में इसमें साप्ताहिक गिरावट रही। यह 100 रुपये लुढ़ककर सप्ताहांत पर 48,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
आलोच्य सप्ताह के छह कारोबारी दिवसों में से मंगलवार और बुधवार को छोड़कर शेष चार दिन सोने के दाम बढ़े। वहीं, चाँदी में बुधवार को 1,750 रुपये की बड़ी गिरावट रही जबकि अन्य पाँच दिन इसमें तेजी का रुख रहा।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, बीते सप्ताह सोना हाजिर 17.85 डॉलर महँगा होकर 1,589.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 15.20 डॉलर की साप्ताहिक बढ़त में अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को 1,593.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.07 डॉलर लुढ़ककर 18.01 डॉलर प्रति औंस रह गयी।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास