ट्रक पलटने से लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

 


हमीरपुर 08 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के सुमेरपुर क्षेत्र में शनिवार शाम मौरंग लदा एक ट्रक के बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमे आग लगने से चालक की जलकर मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने बताया कि पारा मोड़ के पास मौरंग लादकर आ रहा एक ट्रक बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा। जिस ट्रक में आग लग गई और ट्रक चालक स्टेयरिंग में फंस गया। जिसकी जलकर मौत हो गई। वहां ट्रक में बैठे दो अन्य लोगों ने किसी तरह ट्रक से निकलकर अपनी जान बचाई।
उन्होने बताया कि सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम बिरिया गांव निवासी ट्रक चालक विकास दुबे (24) बांदा के पैलानी गांव से मौरंग लादकर कानपुर की ओर जा रहा था कि पारा मोड़ के पास सामने से बाइक सवार आ गए। जिसे बचाने में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक खाई में जा पलटा। ट्रक पलटने के बाद चालक विकास दुबे स्टेयरिंग में फंस गया और उसकी जलकर मौत हो गई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास