आईटीआई को घटिया कम्प्यूटर आपूर्तिकर्ता कम्पनी पर मुकदमा दर्ज

 


बलरामपुर,03 मार्च(वार्ता)उत्तर प्रदेश मे बलरामपुर के पचपेडवा क्षेत्र स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)को घटिया कम्प्यूटर और उसके अन्य उपकरणों की आपूर्ति करने वाली कम्पनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहाँ यह जानकारी दी।उन्होने बताया कि विशुनपुर विश्राम गाँव में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई) को घटिया कम्प्यूटर,प्रिंटर और अन्य उपकरणों की आपूर्ती करने वाली कम्पनी थ्री नाट इंडिया लिमिटेड के विरूद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होने बताया कि राजकीय औद्योगिक संस्थान मे आधुनिक शिक्षा देने के उद्देश्य से बार्डर एरिया डेबलपमेंट योजना के तहत लाखों रूपये का कम्प्यूटर,प्रिंटर और अन्य उपकरणों की खरीदारी की गयी थी। संस्थान को मिले ये सभी उपकरण एक सप्ताह मे ही खराब हो गये। शिकायत मिलने पर जिला अधिकारी करूणा करूणेश ने इन उपकरणों की जाँच तकनीकी टीम गठित कर कराई तो सभी उपकरण मानक विहीन और घटिया किस्म के पाए गये।
उन्होने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई)के प्राचार्य ए के पाण्डेय की तहरीर पर कम्प्यूटर उपकरणों की आपूर्तिकर्ता कम्पनी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास