अधिक दाम वसूलने पर आशीष इंडेन गैस सर्विस पर 3.91 लाख जुर्माना
गोरखपुर:जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं से अधिक कीमत वसूली के आरोप में पीपीगंज स्थित आशीष इंडेन गैस सर्विस पर इंडेन ने 3.91 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है। पूर्ति विभाग ऐसी शिकायतों को लेकर अभी कुछ और एजेंसियों की जांच कर रही है। इन एजेंसियों पर भी शीघ्र शिकंजा कसा जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर विभागीय अधिकारियों की टीम ने एजेंसी पर पहुंच कर इसकी जांच शुरू की थी। टीम ने 156 उपभोक्ताओं के बयान लिए जिसमें शिकायतें सही पाई गई। गैस एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने के लिए इंडेन को पत्र भेजा गया था। बताया कि दो बार गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित हो चुका है।
प्रोपराइटर के विरुद्ध तीन बार एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। बावजूद इसके एजेंसी इसकी अवहेलना कर रही थी इसलिए एजेंसी का लाइसेंस खत्म करने के लिए कंपनी को पत्र लिखा था। उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम ने उज्ज्वला के संदंर्भ में उनके कार्यालय में कोई दौरा नहीं किया है। न ही कोई जानकारी मांगी है। केंद्र सरकार द्वारा किसी एजेंसी से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से फीडबैक और सुझाव एकत्र किए जा रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें