अधिकारियों को व्यापारी के रिफंड वापस कराने के लिए दिए गए सहयोग के लिए मैं धन्यवाद देता हूं- सिंघानिया

 


 


  गोरखपुर,   चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहा है कि वाणिज्य कर विभाग सेक्टर 2 गोरखपुर द्वारा व्यापारी आईडियल ट्रेडर्स हुमाऊपुर  का रिफंड ऑर्डर 13 मार्च 2014 रकम 95000 का आदेश हुआ था व्यापारी तभी से अभी तक अनेकों बार विभाग से उपरोक्त रकम की प्राप्ति के लिए गुहार लगाता रहा परंतु विभाग उपरोक्त  की रकम वापिस नहीं की उपरोक्त व्यापारी काफी हताश एवं परेशान होकर  हमको  लिखित में दिनांक 22 फरवरी 2020 को एक  शिकायत पत्र दिया  जिसमें उपरोक्त रकम वाणिज्यकर विभाग सेक्टर 2 गोरखपुर से  दिलाने का निवेदन किया हमनें  प्रार्थी के द्वारा उपलब्ध कराये गए कागजातों का अध्ययन किया जिसमें व्यापारी के  साथ खुलेआम हो रहे अन्याय को देखते हुए संबंधित सेक्टर के साथ जौन के उच्च अधिकारियों सहित मुख्यालय के अधिकारियों को उपरोक्त प्रकरण से अवगत कराते हुए व्यापारी का 95000 रुपये वापिस करा दिया संबंधित व्यापारी  नासीर खा ने उक्त प्रकरण के लिए संजय सिंघानिया को एक बधाई पत्र देने के साथ बहुत-बहुत बघाई देते हुए  हार्दिक शुकिया अदा किया है सिधानिया ने कहा है कि  निश्चित रूप से वाणिज्य कर विभाग के सेक्टर अधिकारियों ने व्यापारियों का खुलेआम शोषण किया है मेरे द्वारा जौन के उच्च अधिकारी से लेकर मुख्यालय को उक्त प्रकरण से अवगत कराया और रिफंड शीघ्र अति शीघ्र वापीस करने की माग कि मेरी न्यायसंगत माग पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सम्बंधित सेक्टर ने व्यापारी के 95000रुपये वापसी कर दिए  परंतु इस. प्रकरण में दोषी अधिकारियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ना ही व्यापारी को इतने दिनों तक का विभागीय नियमों के अनुसार ब्याज दिया गया है जिसके लिए विस्तार से माननीय मुख्यमंत्री जी एवं मुख्यालय को उक्त संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई के लिए अवगत कराया जायेगा सिंधानिया ने कहा कि सेक्टर अधिकारी इसमें पूरी तरह से दोषी हैं गोरखपुर जोन के उच्च अधिकारियों सहित मुख्यालय के अधिकारियों को व्यापारी के रिफंड वापस कराने के लिए दिए गए सहयोग के लिए मैं धन्यवाद देता हूं हमारी संस्था किसी भी व्यापारी को अगर किसी तरह की विभागीय उत्पीड़न से परेशानी है  तो हमारी संस्था उसकी  free of cost न्याय दिलाने में सहयोग के लिए तैयार है चाहे वो मेरी संस्था का सदस्य है या नहीं तो भी हम उसका सहयोग करने के लिए सदैव तैयार है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास