अज्ञात वाहन ने देवरिया में युवक को रौंदा


       देवरिया: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के लाहिलपार मंन्दिर के समीप सड़क हादसे में मंगलवार की रात एक युवक की मौत हो गई। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के  सिसंवा गांव के रहने वाले ब्रिजेश ठाकुर (25) पुत्र नथुनी ठाकुर किसी कार्यवश मंगलवार को देवरिया गए थे। देर रात को वह वापस घर जा रहे थे। अभी लाहिलपार मंन्दिर के समीप ही पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही ब्रिजेश की मौत हो गई। जोरदार टक्कर के कारण बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं।  
आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  युवक के मौत की सूचना परिजनो को मिली तो घर में कोहराम मच गया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास