अकेले दम पर लड़ेंगे 2022 का चुनाव : अखिलेश
लखनऊ 16 मार्च (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।
श्री यादव ने कहा “ हम 2022 में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे। हम अपने काम पर विकास के नाम पर जनता से समर्थन मांगेंगे और 351 सीटों के प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाएंगे। ’ृ
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन साल में कोई काम नहीं किया है। यहां तक कि भाजपा के संकल्प पत्र में जो वादे किए गए थे उन्हें भी पूरा नहीं किया है। भाजपा सपने दिखाती और झूठ फैलाती है। अब जनता ने भाजपा के खिलाफ मन बना लिया है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश के आधे हिस्से में किसान बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गया है। कई जानें चली गई है। आवारा पशुओं का संकट अलग है। महोबा में सपा एमएलसी ने उन किसान परिवारों से भेंट की जिनके सदस्यों ने आत्महत्या की है। उनकी राज्य सरकार ने मदद नहीं की। किसानों की आय दुगनी होने के बजाय आधी रह गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें