अम्बेडकरनगर में इनामी बदमाश गिरफ्तार

 


अंबेडकरनगर 11 मार्च(वार्ता)उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर के अहिरौली क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अहिरौली पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान बैजपुर तिराहा पर घेराबंदी कर 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश रोहित को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरूद्ध अयोध्या व अम्बेडकरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या का प्रयास व आम्र्स एक्ट आदि के 16 अभियोग पंजीकृत हैं। आरोपी के खिलाफ अहिरौली थाने में कई मुकदमे दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिये 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
सूत्रों ने बताया कि बदमाश रोहि अधोध्या में हैदरगंज क्षेत्र के मलावन को निवासी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास