बलात्कार का आरोपी वांछित अभियुक्त फरीद गिरफ्तार
गोरखपुर:गगहा थाना प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 मायाराम यादव मय फोर्स को सूचना मिली कि मु0अ0सं0 467/16 धारा 498A/328/376/506 भादवि का वांछित अभियुक्त अपने घर पर आया हुआ है। यदि जल्दी करे तो पकड़ा जा सकता है।। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम वांछित के घर ग्राम जगदीशपुर भलुआन पंहुचे । पुलिस को देखकर एक व्यक्ति अपने घर में जाने लगा पुलिस टीम द्वारा टोक कर रोक लिया गया। उस व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम फरीद पुत्र इद्रीश निवासी जगदीशपुर भलुआना थाना गगहा जनपद गोरखपुर बताया। जो मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त है। कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 12.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें