बरेली हादसे में परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार तीन छात्रों की मृत्यु,दो घायल

 


बरेली, 02 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के भमोरा क्षेत्र में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों की मृत्यु हो गई,जबकि दो घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक (देहात) डा0 संसार सिंह ने बताया कि सोमवार को हाईस्कूल की परीक्षा का अंतिम पेपर था। दातागंज रोड पर बरेली के क़स्बा भमोरा के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के बाद एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक पर दो छात्र परीक्षा देरक आ रहे थे। रास्ते में दातागंज रोड पर सिरसा बिछुरैय्या गांव पास सामने से दोनों बाइक टकरा गई। जिससे पांचों छात्र गंभीर रुप से घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बरेली के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां पर बल्लिया गांव के राजकुमार (16) कुशारी गांव निवासी रंजीत (15) और दातागंज (बदायूं) के रहने वाले रजत (15) की मृत्यु हो गई जबकि सनी और दीपक की हालत गंभीर है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास