बस्ती में रंजिश के चलते एक युवक पर फेंका तेजाब

 


बस्ती 13 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बस्ती के रुधौली क्षेत्र में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर तेजाब फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि महादेव सिंह रोड निवासी जोखन शर्मा ने आराेप लगाया है ताराचंद्र सोनी, सुभाष सोनी दिनेश सोनी, अजीत सोनी, सुजीत सोनी, अजय सोनी, विजय सोनी, कन्हैया सोनी, विनय सोनी और श्याम सोनी ने उसके घर में घुस उसके साथ मारपीट की और उसके बेटे डब्बू के ऊपर तेजाब फेंककर घायल कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 147 148 149 323 326 का 452 504 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है| आराेपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है|


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास