बी एस-4 की पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च- आरटीओ
गोरखपुर: कोर्ट के आदेश पर संभागीय परिवहन विभाग ने कहा है कि बी एस -4 मॉडल के गाड़ियों की बिक्री 25 मार्च तक होगी और इसका रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक किया जाएगा। जिसको लेकर आरटीओ भीमसेन सिंह ने गुरुवार को सभी एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान निर्देश दिया कि हर हाल में बी एस-4 मॉडल की गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 31 मार्च को रात्रि 12:00 बजे तक करा ले एक अप्रैल 2020 से बी एस-4 मॉडल की गाड़ियों का पंजीयन नहीं किया जाएगा । बैठक के दौरान एआरटीओ श्यामलाल समेत सभी एजेंसियों के संचालक उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें