चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने होली के महापर्व पर कहा है कि यह होली खुशियों का नया रंग लेकर आएगी होली
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने होली के महापर्व पर कहा है कि यह होली खुशियों का नया रंग लेकर आएगी होली
सिंघानिया ने प्रदेश व देशवासियों को होली कि हार्दिक शुभकामनाएं दी हैैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि होली का यह पवित्र त्योहार भारत वासियों की जिंदगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा। सिंघानिया ने कहा कि निश्चित रूप से यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है वहीं होली की विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम -सद्भाव रखते हैं। होली सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। सिंघानिया ने सभी से यह अपील की है कि वे होली के त्योहार को पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं जिससे भाई चारे के साथ हमारे भारत देश का चौमुखी विकास हो जिससे समाज में सुख-समृद्धि रहे एवं हम तेजी से प्रगति -पथ पर आगे बढतें रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें