देवरिया में बालिका के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

 


देवरिया,12 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र में बालिका के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौरी बाजार क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने बालिका के साथ दुराचार किया और भागने का प्रयास कर रहा था ,तभी ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस सिलसिले में मामला दर्ज कर पुलिस ने बालिका को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास