देवरिया में इनामी बदमाश गिरफ्तार

 


देवरिया, 13 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र पुलिस ने शुक्रवार को लूट के मामले में वांछित चल रहे 20 हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां बताया कि लूट के मामले में वांछित चल रहे बदमाश विश्वजीत चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक डाॅ0 श्रीपति मिश्र ने 20 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास