देवरिया में सड़क हादसे में महिला की मृत्यु,बेटा घायल

 


देवरिया, 16 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के भाटपार रानी क्षेत्र में सोमवार को मोटरसाइकिल से गिरने से महिला की मृत्यु हो गयी जबकि उसका पुत्र गम्भीर रूप घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि खामपार क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी हासिम की पत्नी रौशनतारा (34) भाई नासिर हुसैन के साथ मोटरसाइकिल से अपने छह वर्षीय बेटे का उपचार कराने सलेमपुर गई थी। वापस आते समय फुलवरिया-मझौली मार्ग पर खोरहवा चौराहा के निकट मोटरसाइकिल से गिरकर रौशनतारा और उनका बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गये।
दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां महिला की मृत्यु हो गई। बेटे का उपचार जिला अस्पताल में हो रहा है।
हादसे का कारण ब्रेकर पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट जाना बताया जा रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास