गेम खेलने के लिए पिता नेे मोबाइल नहीं दिया तो कक्षा बच्‍चे नेे लगा ली फांसी


           बस्‍ती : गेम खेलने के लिए मोबाइल न मिलने पर कक्षा एक का एक बच्‍चा फंदे से झूल गया। घरवाले उसे आनन-फानन में अस्‍पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
घटना बस्‍ती के लालगंज थाना क्षेत्र के सजनाखोर गांव की है। गांव के राजीव कुमार फल और सब्‍जी की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा अभय स्‍कूल में छुट्टि‍यां घोषित हो जाने की वजह से घर पर था। माता-पिता के मुताबिक सुबह करीब साढ़े दस बजे उसने गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा। राजीव ने उसे पढ़ाई-लिखाई पर ध्‍यान देने की हिदायत देते हुए मोबाइल देने से मना कर दिया। 
इस घटना के बाद राजीव कहीं चले गए। उनकी पत्‍नी ब्‍यूटीपार्लर चलाती हैं। वह भी अपने काम पर गई हुई थीं। करीब एक घंटे बाद राजीव वापस लौटे तो अभय कहीं दिखाई नहीं पड़ा। उन्‍होंने वहां मौजूद अभय की मौसी से उसके बारे में पूछा। मौसी ने कहा कि उनके मोबाइल न देने से अभय नाराज हो गया था। वह कहीं इधर-उधर गया होगा। इस पर राजीव नहाने चले गए। नहाकर कमरे में गए तो वहां उन्‍होंने मकान के छप्‍पर से लगे बांस में दुपट्टे के फंदे से लटकते मासूम अभय देखा। यह देख राजीव के होश उड़ गए। उन्‍होंने जैसे-तैसे अभय को नीचे उतारा और लेकर जिला अस्‍पताल पहुंचे। जिला अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास