घंटाघर से निकली नरसिंह शोभायात्रा, जमकर उड़े अबीर-गुलाल


        गोरखपुर:होली के मौके पर घंटाघर से निकलने वाली भव्‍य नरसिंह शोभायात्रा मंगलवार को सुबह धूमधाम से निकली। इसके पहले वहां एक सभा भी हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और होलिकोत्सव समिति गीतानगर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संघ प्रार्थना भी हुई। लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।शोभायात्रा मंगलवार सुबह 9 बजे घंटाघर से शुरू हुई। आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष ने लोगों को सम्‍बोधित किया और होली के महत्‍व के बारे में विस्‍तार से बताया। गीत और प्रार्थना के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई। रंग-गुलाल खेलते हुए यह शोभायात्रा मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर पूरी हुई। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ नहीं हुए शामिल इस शोभायात्रा की अगुवाई हर वर्ष मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करते थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस बार वह इसमें शामिल नहीं हुए।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास