जबरदस्ती पर भाभी ने एतराज किया तो देवर ने लगाई आग
गोरखपुर:गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर भाभी को घर में अकेला पाकर देवर जोर-जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने बिस्तर में और छत पर रखे सरसो के डंठल में आग लगा दिया। पीड़ित महिला ने 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला घर पर कमरे में अकेली थी। उसका पति किसी काम से गांव में गया था। आरोप है कि महिला को कमरे में अकेला पाकर उसका देवर पास पहुंच गया। वह भाभी के साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर वह आक्रोशित हो उठा। आरोप है कि वह केरोसिन तेल बिस्तर पर उड़ेल कर गद्दा और चादर में आग लगा दिया। इसके बाद वह छत पर रखे सरसों के डंठल में भी आग लगा दिया।
घर से धुंआ उठता देख आसपास के लोग पहुंचे और किसी प्रकार आग पर काबू पाए। पीड़ित महिला ने 112 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पीआरपी मौके पर पहुंची और आरोपित को पकड़ कर थाने उठा ले गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें