झंगहा में चलती नैनो कर बनी आग का गोला
गोरखपुर:झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल गौरी चौराहे से शनिवार को बीज व दवा लेकर नई बाजार गई नैनो कार में बलुहट्टा चौराहे पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया।
गाड़ी में रखी बीज, दवाएं और कागजात जलकर राख हो गया। चौराहे पर संगम बीज भंडार की थोक एवं फुटकर दुकान है। प्रोपराइटर धीरज कुमार मौर्य अपनी नैनो गाड़ी यूपी 53 बी एच/ 70 70 से ड्राइवर सिंटू शर्मा से कृषि संबंधित दवा व बीज लादकर क्षेत्र में भेजे थे।
देर शाम को दुकान पर लौटते समय नैनो गाड़ी में पीछे की तरफ आग लग गई। राहगीरों ने देखकर शोर मचाया तब ड्राईवर को जानकारी हुई। उसने गाड़ी रोक कर किसी तरह से खुद को बचाया। पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। ग्रामीणों ने फाटक खोल कर किसी तरह से निकाला।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें