खाद्य विभाग की टीम ने लिए नमूने,खुले में बेच रहे मीट कारोबारियों दी गई चेतावनी


      गोरखपुर। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अभिहित अधिकारी कुमार गुंजन के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी  अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा छापामारी कार्यवाही की गई। 
अभिहित अधिकारी कुमार गुंजन ने बताया कि तारामण्डल क्षेत्र से 01 मैदा, 01 बेसन, का नमूना  हाटा बाजार बांसगांव तहसील सें 01 मिर्चा पाउडर, 01 सब्जी मसाला, चौरी चौरा तहसील में नई बाजार से 01 पापड, 01 लड्डू, व 01 नमकीन, का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया।
श्री कुमार ने बताया कि जब्त/विनष्टिकरण पदार्थ की मात्रा-तारामण्डल क्षेत्र में 530 कि0ग्रा0 मैदा मूल्य रूपया 33920/- 208 कि0ग्रा0 बेसन मूल्य रूपया 22880/- मूल्य के जब्त किया गया। साथ ही बासगाव तहसील से मिर्चा 250 कि0ग्रा0 मूल्य रूपया 50000/- एवं सब्जी मसाला 188 कि0ग्रा0  मूल्य रूपया 47000/-जब्त किया गया।
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने खुले में बेच रहे मीट कारोबारियों को चेतावनी दिया है कि वह खुले में मीट ना बेचे ढक कर व साफ-सफाई के साथ बेचे अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी  विनोद कुमार राय, कृष्ण चन्द्र,  नरेश कुमार तिवारी,  सुचित प्रसाद, अजय कुमार सिंह,  इन्द्रेश प्रसाद,  नरेन्द्र कुमार,  नत्थू कुशवाहा, सुश्री प्रतिमा त्रिपाठी एवं शल सतीश कुमार सिंह, अरूण कुमार शुक्ला, सम्मिलित रहें। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास