कोरोना वायरस से बचाव की समीक्षा
मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर ने कैम्प कार्यालय पर कोरोना वायरस से बचाव की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाये तथा गांव गांव में प्रधानों को भी इसके लिए संवेदनशील किया जाये एवं नियमित रूप से आने वाले पर्यटकों/विदेशियों की जांच सुनिश्चित की जाये। मण्डलायुक्त ने जनपदवार समीक्षा करते हुए महराजगंज के सोनौली, ठूठीबारी, कुशीनगर, देवरिया एवं गोरखपुर एयरपोर्ट आदि स्थानों पर स्थापित स्वास्थ्य कैम्पों पर जांच आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रचार प्रसार के लिए कार्य योजना बनाने का भी निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी, अपर आयुक्त प्रशासन, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या, चारों जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी,एस0एस0बी0 रेलवे, एयरपोर्ट, पर्यटन, अपर जिलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज आदि विभागों के मण्डली अधिकारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें