लॉकडाउन के बीच अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चला अभियान, टीपीनगर प्रभारी ने नष्ट किया बड़े  पैमाने पर लहन और भट्ठियां


गोरखपुर । बहता पानी और शराबी अपना रास्ता खुद ढूंढ लेते हैं । पहले से ही लॉकडाउन में चल रहे गोरखपुरवासी 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद राशन और ज़रूरी वस्तुओं की खरीद में लगे थे तो वहीं नशे के कुछ लती हार्बट बंधे और उसके आसपास अपनी खुराक की तलाश करते नज़र आये।
कच्ची के शौकीनों के लिए इस बंधे पर शराब की सप्लाई मुख्यतः अमरूतानी से होती है और आज कल वहां के व्यवसाई पर पुलिस का कहर टूट पड़ा है। लगभग हर रोज़ टीपीनगर चौकी प्रभारी यहां बड़े पैमाने पर कच्ची के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। मंगलवार की रात्रि में भी अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चला जिसमें बड़े पैमाने पर लहन और कई भट्ठियों को नष्ट किया गया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास