मास्क नहीं पहन सही कर रहे लोग:राधा मोहन

 


गोरखपुर 13 मार्च (वार्ता) गोरखपुर सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डाक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना से बचने के लिये लोग मास्क नहीं पहन कोई गलती नहीं कर रहे ।
पेशे से डाक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि मास्क को लेकर लोगों को भयभीत किया जा रहा है । मास्क ऐसे लोगों को ही पहनना चाहिये जो कोरोना से पीड़ित हैं । बाकी लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है ।
उन्होंने कहा कि एन 95 मास्क को लेकर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है जो पूरी तरह से मार्केटिंग का फंडा है ।इसीलिये बाजार में मास्क ऊंची कीमत पर बेचे जा रहे हैं ।
डाक्टर अग्रवाल ने कहा कि जो माता पिता अपने बच्चों को इससे बचने के लिसे मास्क नहीं दे पा रहे उन्हें हीन भावना से ग्रसित होने की जरूरत नहीं है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास