महराजगंज में बागीचे में पेड़ से लटकता मिला प्रधान के बेटे का शव


        महराजगंज:घुघली क्षेत्र के अगया गांव में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के प्रधान के बेटे का शव गांव से डेढ़ किमी दूर बागीचे में पेड़ से लटकता मिला। प्रधान के बेटे का शव पेड़ से लटकता मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार सुबह एक अनजान फोन पर वह घर से निकला और चार घंटे बाद पेड़ से लटकते उसकी लाश मिली। परिजन इसमें साजिश की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला पहली नजर में आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ साफ कहा जा सकता है।
अगया गांव के प्रधान नंदलाल का वर्षीय बेटा प्रदीप बुधवार की सुबह पांच बजे के करीब अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। प्रदीप की मां का कहना है कि इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद प्रदीप घर से नहर की तरफ निकल गया। काफी देर तक घर नहीं आया तो उसकी तलाश होने लगी। सुबह नौ बजे के आसपास गांव के उत्तर मटियार छपरा के सीवान में बागीचे में पेड़ से लटकते प्रदीप की लाश मिली।
लोगों का कहना है कि इस बागीचे में सुबह कुछ बच्चे क्रिकेट खेलने पहुंचे थे। खेलने के दौरान ही पेड़ से लटकी लाश देख बच्चे शोर मचाते हुए भागे। इसकी जानकारी पर पहुंचे प्रदीप के परिजन वहां पहुंचे तो वह पेड़ से लटकता दिखा। आशंका जताई जा रही है कि प्रदीप की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया होगा। प्रदीप के परिजन भी इसमें बड़ी साजिश की आशंका जता रहे हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्रदीप के परिजनों ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि सुबह अचानक वह गांव से नहर की ओर गया। बाद में उसका पेड़ से लटकता शव मिला। मामले में एसओ धनबीर सिंह का कहना है कि पहली नजर में मामला हैंगिंग का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस हर पहलु पर नजर रखकर जांच कर रही है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास