महराजगंज में युवक की हत्या कर शव को दो टुकड़ों में फेंका


       महराजगंज:श्यामदेउरवा क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद युवक के शव को दो टुकड़े में काटकर गेहूं के खेत में कुछ दूरी के अंतराल पर फेंक दिया गया था। 
शुक्रवार की शाम कुसुम्हा गांव के गेहूं के खेत की ओर गए लोगों ने शव का आधा हिस्सा देख शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की तो कुछ दूरी पर शव का बाकी हिस्सा बरामद हुआ। काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
कुसुम्हा गांव से एक किमी दूर एक गेहूं के खेत में युवक की अधकटी लाश देख लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही परतावल चौकी इंचार्ज रामचरन व दो सिपाही आनंद यादव व पंकज ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। देखा तो शव कमर के नीचे शरीर का आधा हिस्सा था, जो पेट के बल पड़ा है।
*दूसरे खेत में बोरे में बंधा मिला शरीर का दूसरा हिस्सा*
युवक का अधकटा शव देख परतावल चौकी इंचार्ज ने श्यामदेउरवा के प्रभारी निरीक्षक विजय राज सिंह को सूचना दी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव के दूसरे हिस्से को ढूंढना शुरू किया। थोड़ी देर बाद दूसरे गेहूं के खेत से कमर का उपर का हिस्सा बरामद हो गया। युवक की हत्या के बाद शरीर के उपरी हिस्से को बोरे में बांध कर फेंका गया था। 
*नाक व गला रेतने के बाद बेरहमी से हत्या*
परतावल क्षेत्र के कुसुम्हा गांव के जिस गेहूं के खेत से दो धड़े में अलग-अलग शव का टुकड़ा बरामद हुआ है, वहां कुसुम्हा, कोटवा व सोनिया गांव की तरफ से चकरोड का रास्ता है। जिस चकरोड के किनारे गेहूं के खेत से शव मिला है वह कुसुम्हा की तरफ से आया है। शरीर का उपरी हिस्सा सफेद बोरे में बांध का फेंका गया था। बोरा खोल कर देखने के बाद पता चला कि युवक का नाक व गला भी रेता गया था। उसके बाद कमर के पास से शरीर को दो हिस्से में काट अलग-अलग फेंक दिया गया है। शव को देखते हुए यह प्रतीत हो रहा है कि हत्या कहीं और हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवा विजय राज सिंह ने बताया कि कुसुम्हा गांव में हत्या कर गेहूं के खेत में फेंका गया शव बरामद हुआ है।  युवक का नाक व गला भी रेता गया था। इसके अलावा कमर के पास से शरीर को दो हिस्से में काटा गया है। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। छानबीन की जा रही है।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास