महिला सिपाहियों का कैंसर व सर्वाइकल के संबंध में चिकित्सकों द्वारा जांच
गोरखपुर:पुलिस लाइन के पुलिस मेस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ की ओर से पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला सिपाहियों का कैंसर व सर्वाइकल के संबंध में चिकित्सकों द्वारा जांच व परीक्षण निशुल्क किया गया जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित करा कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजय कुमार मौर्या प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक, हिसामुद्दीन उप निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जिसमें डॉ रीना श्रीवास्तव प्रादेशिक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ डॉ मधुबाला अध्यक्षा एवं डॉ मीनाक्षी गुप्ता सचिव गोरखपुर स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ द्वारा लगभग 68 महिलाओं का परीक्षण कराया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें