नदी में कूद SDM ने पकड़ी बालू लदी नाव


       कुशीनगर:छोटी गंडक नदी के रामकोला व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दर्जनों घाटों पर धड़ल्ले से अवैध बालू का खनन होता है। इन पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम अरविंद कुमार ने रविवार को कई घाटों पर छोपमारी कर आधा दर्जन नॉवों को जेसीबी से तोड़वा कर नष्ट कराया। छापेमारी में नॉव लेकर भाग रहे एक कारोबारी को एसडीएम ने जान की बाजी लगाकर नदी में कूद कर उसे पकड़ लिया। हालांकि कारोबारी नदी में कूदकर फरार हो गए।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज, फुटहवा, साहबगंज तथा रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज से सटे घाटों पर एसडीएम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जोरों पर नदी के इन घाटों पर खनन चल रहा था। यकायक एसडीएम की गाड़ी पहुंचने से कारोबारियों में भगदड़ मच गई। नदी में बालू लदे नाव लेकर कारोबारी भागने लगे। इसे देख एसडीएम ने नदी में छलांग लगा दी। यह देख अन्य कर्मचारी हक्का बक्का हो गए। एसडीएम ने नदी में तैर कर भाग रहे नॉव को दबोच लिया। नॉव पर सवार कारोबारी नदी में कूद कर फरार हो गए। एसडीएम ने कप्तानगंज से जेसीबी बुलाकर मौके पर आधा दर्जन नॉवों को नष्ट कराया। नदी तट पर कई ट्रक बालू का ढेर जमा था। उसे पुनः नदी में बहवा दिया। एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है तथा किसी भी दशा में अवैध बालू का कारोबार चलने नहीं दिया जायेगा। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास