फरार हत्याभियुक्तों के घर का सामान  ट्रक में लोड करवा रहे दरोगा को पकड़कर पुलिस को सौंपा*


       गोरखपुर : खोराबार इलाके के रामनगर कड़जहा गाँव के चन्द्रिका टोला में गोली लगने से 23 नवम्बर 19 की शाम को बलराम यादव की मौत हो गई थी, इस मामले में परिजनों ने शालनी दूबे और उसकी बेटी आकृति दूबे सहित अन्य को हत्यारोपी बनाया था, घटना के महीनो बीतने के बाद भी पुलिस आज तक शालनी दूबे और उसकी बेटी आकृति दूबे सहित अन्य को गिरफ्तार नहीं कर सकी, आज दिन में पुलिस के वर्दी में एक दरोगा हत्यारोपी के घर का सारा सामान एक ट्रक संख्या MP06-GA/1108 में लदवाकर कही ले जाने के फ़िराक में थे तभी किसी ने  मृतक बलराम के परिजनों को ये सुचना दे दी, जिसपर मौके पर परिजनों ने पहुँच कर सामान से लदे ट्रक व साथ में दरोगा को रोक कर खोराबार थाने पर सूचना दे दिया, जिसपर खोराबार पुलिस मौके पर पहुँच कर सामान से लदे ट्रक व दरोगा को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है, परिजनों का कहना है की खोराबार पुलिस ट्रक के साथ मौजूद दरोगा को बचाने के फ़िराक में है, अगर न्याय नहीं हुआ तो हम लोग अभी गोरखनाथ मंदिर मुख्यमंत्री से मिलने जायेंगे, फिलहाल खोराबार थाने पर परिजन काफी संख्या में मौजूद है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास