फर्रूखाबाद में वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार,आठ बाइक बरामद


फर्रूखाबाद, 15 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र से शातिर वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बाइक और हथियार आदि बरामद किए गये हैं।
पुलिस अधीक्षक डाॅ0 अनिल कुमार मिश्र ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पाण्डेय एवं स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार गौतम ने शनिवार रात करीब 11 बजे देवरामपुर रेलवे क्रासिंग के पास वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों अंगूरीबाग निवासी आदित्य एवं कछियाना मोहल्ला निवासी सनी सक्सेना तथा मऊदरवाजा इलाके के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी नितिन कश्यप को धर दबोचा।
उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपियों इनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की आठ बाइकों के अलावा तीन तमंचे,कारतूस बरामद किये गये। उन्होंने वाहन चोर गिरोह को पकडने वाले पुलिस दल को पुरस्कार देने की घोषणा की।
पकड़े गये आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास