प्रशासन का आदेश, विदेशी पर्यटक होटल में रुकें तो सीएमओ को बताएं


       गोरखपुर:कोरोना वायरस से निपटने के लिए कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने मण्डल के अधिकारियों को एकजुट होकर काम करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों में होटल संचालकों के साथ बैठक करें और उन्हें बताएं कि अगर उनके होटल में कोई भी विदेशी रुकता है तो शासन द्वारा जारी प्रोर्फामे में उसकी पूरी डिटेल सीएमओं को सौंपे। कमिश्नर ने यह बातें गुरुवार को कारोना वायरस को लेकर जन जागरूकता फैलाए जाने को लेकर आयोजित बैठक में कहीं। 
उन्होंने रेलवे और एयरपोर्ट के अधिकारियों से भी कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने के लिए कहा। कमिश्नर ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने का सबसे सरल उपाय जागरूकता और बचाव है। ऐसे में जितना अधिक हो सके इसके बारे में लोगों को जागरूक करें। ध्यान रहे कि किसी प्रकार से कोई अफवाह न फैलने पाए।
बैठक में एयरपोर्ट, रेलवे के अधिकारी के साथ ही मण्डल के सभी जिलों के सीएमओ, पर्यटन अधिकारी और एडीएम मौजूद थे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास