प्रो.सुरेखा किशोर बनेंगी एम्स की कार्यकारी निदेशक
गोरखपुर:एम्स गोरखपुर में नई कार्यकारी निदेशक प्रो. सुरेखा किशोर होंगी। वह पहली पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक का पदभार संभालेंगी। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। बुधवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसका एलान किया। इसके साथ ही एम्स के निदेशक पद के लिए करीब एक साल से चल रही कवायद खत्म हो गई। अब तक एम्स जोधपुर के निदेशक प्रो. संजीव मिश्रा के पास एम्स गोरखपुर का चार्ज था।
केन्द्र सरकार के चयन समिति की मंजूरी के बाद बुधवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के उप निदेशक निपुन गुप्ता ने छह एम्स के कार्यकारी निदेशक के चयन परिणाम का एलान किया। निदेशक के पद के लिए चयन प्रक्रिया पिछले वर्ष जुलाई से ही चल रही थी। इसके अलावा रायबरेली, भटिंडा, देवघर, कल्यानी और बीबीनगर में बने एम्स के भी कार्यकारी निदेशकों का चयन हो गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें