पुलिस रात में मौके पर पहुंच,लड़की को ऑनर किलिंग से बचाया

 


एटा, 03 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में एटा के सकीट क्षेत्र में गत रात पुलिस मौके पर पहुंच कर लड़की को ऑनर किलिंग करने से बचा लिया।
पुलिस के अनुसार सकीट की रहने वाली लड़की शाहिस्ता गांव के ही शानू से प्यार करती है और उससे निकाह करना चाहती है। समाज के लोग इसे नाक का सवाल मानकर लड़की की उसके प्रेमी से शादी नहीं होने देना चाहते है। लड़की और उसका प्रेमी दोनो बालिग हैं। इससे आक्रोशित कुछ लोग लड़की को बंधक बनाकर रखने लगें।
सूत्रों के अनुसार परसों लड़की ने किसी तरह से इनके चुंगल से छूट कर सकीट थाना में आकर शिकायत की थी कि उसे कुछ लोगों ने मारने के उद्देश्य से बंद कर रखा था। बाद में राजनीतिक हस्तक्षेप से पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया और बंधक बनाने वालों पर राजनैतिक दबाब में कोई कार्यवाही नही की और उन्हें छोड़ दिया।
सूत्रों ने बताया कि सोमवार आधी रात को मुन्ना कुरैसी, चंदा और फिरोज ने लड़की को ऑनर किलिंग के इरादे से निकाला और जंगल वाले रास्ते से बाहर कमरे में रस्सी से फांसी लगाने के लिये ले गए लेकिन इसकी पुलिस को सूचना मिल गई और मौके पर पहुंच कर लड़की को ऑनर किलिंग होने से बचा लिया। इस दौरान मुन्ना कुरैसी ने लड़की का फोन भी छीन लिया था।
इस पूरे आपरेशन में लगे दरोगा ने बताया कि यह ऑनर किलिंग का मामला है और समाज में झूठी शान के लिए आरोपी लड़की की ऑनर किलिंग हत्या करना चाहते थे जिसे पुलिस ने रोक दिया है। फिलहाल पीड़िता थाने में है और पुलिस ने आरोपी मुन्ना कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपी चंदा, फिरोज और उनके साथी फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास