राज्यसभा के चुनाव मे कलवार,कलाल,कलार समाज से एक प्रत्यासी बनाया जाय
माननीय जे पी नड्डा जी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टीनई दिल्ली
बिषय--राज्यसभा के चुनाव मे कलवार,कलाल,कलार समाज से एक प्रत्यासी बनाया जाय।
महोदय,
विनम्र निवेदन के साथ आपका ध्यान आकर्षित करते हुए आपको अवगत कराना है कि 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में कलवार कलाल कलार समाज के किसी भी व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से एक भी भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया था। इसलिए एक भी सांसद लोकसभा में नहीं पहुंच सके थे।
*उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश सचिव भुवनपति निराला "जायसवाल" ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग किया है कि आगामी राज्यसभा चुनाव में एक प्रत्याशी अवश्य कलवार,कलाल, कलार समाज का घोषित किया जाए। जिससे समाज का व्यक्ति राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर सकें। लोकसभा की कमी राज्यसभा में पूरा हो सके।*
कलवार कलाल कलार समाज के लोगों की समस्याओं की आवाज देश की सर्वोच्च संस्था मे भी अपनी भागीदारी निभाते हुए अपने समाज के लोगों की समस्याओं के निराकरण में योगदान कर सकें
*अतः आपसे विनम्र निवेदन के साथ अनुरोध है कि आगामी राज्यसभा के चुनाव में हर हाल में एक प्रत्यासी कलवार,कलाल,कलार समाज से घोषित किया जाए, जिससे मेरे समाज के लोग भी देश की मुख्यधारा से जुड़ सकें तथा अपने समाज की समस्याओं से सरकार को अवगत कराकर समस्याओं का निदान करा सकें।*
धन्यवाद
भुवनपति निराला जायसवाल
प्रदेश सचिव , उत्तर प्रदेश
दिनांक 12मार्च 2020
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें