सिंधिया समेत पांचों प्रत्याशियों के नामांकनपत्र वैध पाए गए
भोपाल, 17 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया और श्री समुेर सिंह सोलंकी के नामांकनपत्र आज वैध मानते हुए स्वीकार किए गए।
इन दोनों प्रत्याशियों के नामांकनपत्रों पर कांग्रेस प्रत्याशी क्रमश: दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया ने आपत्ति ली थी, जिसे आज खारिज करते हुए दोनों के नामांकनपत्र वैध करार दिए गए। श्री सिंह और श्री बरैया के अलावा भाजपा की डमी प्रत्याशी सुश्री रंजना बघेल के नामांकनपत्र कल ही वैध पाए गए थे, जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकनपत्र वैध नहीं पाए जाने पर उसे रद्द कर दिया गया था।
प्रशांत
जारी वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें