सुमेर सागर ताल पर प्रशासन का चला बुलडोजर
गोरखपुर। भू माफियाओं ने सुमेर सागर ताल को मिट्टी से पाटकर तालाब को बेच दिया उसी को आज जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल, सदर तहसीलदार डॉक्टर संजीव दिक्षित ,नायब तहसीलदार पिपराइच सुमित सिंह,उप जिला अधिकारी पवन कुमार सुमेर सागर को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जल्द ही सुमेर सागर ताल को खाली कराकर उसके वास्तविक स्वरूप में लाया जायेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानूनगो लेखपाल अमीन तथा पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में रही मौजूद।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें