तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत


        देवरिया : तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की दोपहर बरारी चौराहे पर हुआ। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के बरारी गांव निवासी सत्येंद्र यादव 22 वर्ष पुत्र पूर्णवासी यादव शुक्रवार की दोपहर कुछ खरीदारी करने गौरा चौराहे पर बाइक से आ रहा था। अभी वह देवरिया- कसया मार्ग स्थित बरारी टोला चौराहे के सामने पहुंचा था कि कसया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार आ रहे टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर की ठोकर लगते ही युवक बाइक समेत बीच सड़क में ही गिर पड़ा। पक्की सड़क पर गिरने से सिर और सीने पर गंभीर चोट लग गई। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
इसी दौरान किसी ने हादसे की जानकारी थानेदार को दे दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी। मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो गई। पुलिस को भीड़ हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सत्येंद्र यादव मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी एक वर्ष पहले ही मोनिका से शादी हुई है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास