तिवारीपुर पुलिस ने फरार महिला और अपहृत लड़की को किया बरामद


         गोरखपुर: तिवारीपुर पुलिस ने एक महिला और लड़की को बरामद किया गया है। 5 दिसंबर को तिवारीपुर थाने में दर्ज अपरहण के मुकदमे में तिवारीपुर पुलिस ने अपहृत तनु साहनी को बरामद किया है। इस घटना में नामजद आरोपी सूरज की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई । दूसरे प्रकरण में तिवारीपुर थाने पर 22 फरवरी को परवेज अहमद ने अपनी पत्नी और बच्चे के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तिवारीपुर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने थाने पर दर्ज एनसीआर के आधार पर परवेज के परिवार के लोगों को ढूंढने के लिए एक टीम का गठन किया । टीम ने प्रयास व खोजबीन के बाद लापता पत्नी और बच्चे को बरामद किया। आज थाने पर परवेज़ के परिवार को पुलिस ने उन्हें सौंपा। परिवार के लोगो ने तिवारीपुर पुलिस की तत्परता और सक्रियता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास