ट्रक ने रिटायर शिक्षक को रौंदा
महराजगंज: महराजगंज के मेन चौराहे पर एक ट्रक ने साइकिल से अपने घर जा रहे रिटायर परिषदीय शिक्षक को रौंद दिया। अस्पताल ले जाते-जाते उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक व चालक को अपने कब्जे में ले लिया है।
महराजगंज के विस्मिलनगर निवासी वली मोहम्मद शाह परिषदीय विद्यालय के रिटायर शिक्षक थे। वे अक्सर शहर में साइकिल से ही नजर आ जाते थे। रविवार की देर शाम वे कहीं से साइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही मुख्य चौराहे पर पहुंचे कि निचलौल की ओर से एक ट्रक गोरखपुर की ओर जाने को मुड़ा। चौराहे पर ही शिक्षक उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस समय हादसा हुआ, कोतवाल सर्वेश सिंह चौराहे मौके पर ही मौजूद थे।
तत्काल घायल को अपनी गाड़ी में बिठाकर वे जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। इस हादसे की खबर पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पोस्टमार्टम हाउस से लेकर उनके घर तक लोगों का तांता लग गया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें