3 माह के अंदर कार्य पूरे करने के निर्देश
गोरखपुर : मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर ने जनपद गोरखपुर में निर्माणाधीन शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाएं आडिटोरियम, शहीद अशफाकउल्लाह खां प्राणी उद्यान तथा रामगढ़ताल का निरीक्षण किया तथा कार्य की भौतिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
मण्डलायुक्त ने आडिटोरियम के निरीक्षण के दौरान पाया कि कार्य की भौतिक प्रगति 60 प्रतिशत है शेष 40 प्रतिशत कार्य को 3 माह के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये है। बताया गया कि यहां 87 लेबर कार्य कर रहे है। मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी लेबरों को कार्य स्थल पर ही रखा जाये और उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये और उन्हें साबुन से हाथ धोने तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेन्स मेन्टेन करने हेतु जागरूक किया जाये तथा इस हेतु संयुक्त विकास आयुक्त को निर्देशित किया कि मण्डल के समस्त सीडीओ को निर्देश निर्गत करें कि अपने जिलों में संचालित परियोजनाओं पर कार्यरत सभी मजदूरों को उक्त निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करायें और यदि किसी मजदूर में कोरोना के लक्षण दिखे तो उसे अलग किया जाये।
मण्डलायुक्त ने यह भी कहा कि यदि रा मेटेरियल में कोई कठिनाई आ रही हो तो अवगत कराया जाये ताकि उसका निराकरण कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूर मण्डल के ही जनपदों से बस भेजकर मंगाये जायें, अन्य प्रान्तों से नही।
इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने प्राणी उद्यान का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि डेन की खुदाई कार्य प्रमुखता के आधार पर पूर्ण करें। बताया गया कि यहां 123 मजदूर कार्यरत है तथा 85 प्रतिशत कार्य की भौतिक प्रगति है। मण्डलायुक्त ने कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक मजदूर अभी न लगाया जाये और रा मेटेरियल्स भी अधिक न मंगाकर आवश्यकता के अनुरूप ही मंगाये जाये। इसके पश्चात आयुक्त ने रामगढ़ताल के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि ताल से निकाली गयी जलकुम्भी को शीघ्र वहां से हटा दिया जाये।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त, एडी हेल्थ, जी.एम. राजकीय निर्माण निगम आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें